Jharkhand Assembly: शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक शुरू, सभी दलों ने सहयोग का जताया भरोसा

1 Min Read

Jharkhand Assembly:

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक की शुरुआत हो चुकी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर और विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए। भाजपा के विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी, राजद के सुरेश पासवान, LJP (R) के जनार्धन पासवान, आजसू पार्टी के निर्मल महतो और माले के अरूप चटर्जी भी बैठक में उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने सत्र को सुचारू, रचनात्मक और सहयोगपूर्ण ढंग से चलाने पर सहमति जताई। शीतकालीन सत्र कल से औपचारिक रूप से शुरू होगा, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक और नीतिगत मुद्दे पेश करेगी, जबकि विपक्ष जनता से जुड़े विषयों को उठाने की तैयारी में है।

Share This Article
Exit mobile version