Jharkhand Assembly
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बालू के मुद्दे को लेकर जोरदारा हंगामा हुआ। विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में घुस आये। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। दरअसल, विधायक सीपी सिंह ने 100 रुपये में 100 सीएफटी बालू देने के सवाल को लेकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि मैंने कल सदन में जो वक्तव्य दिया था, वह बिल्कुल सही है। कहा कि सरकार गुमराह नहीं कर रही है। अगर सदस्यों को सीएफटी समझ नहीं आता तो मैं कह रहा हूं कि 100 रुपया में एक ट्रैक्टर बालू मिलेगा। इसपर सदन में शोर शराब होने लगा।
प्रश्नकाल से शुरू हुई कार्यवाहीः
इससे पहले बुधवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर सवाल उठाया। जल नल योजना, अबुआ आवास जैसे मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार बहस हुई।







