झारखंड: बीजेपी की 23 सदस्यीय महानगर कमेटी और 19 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा [Jharkhand: Announcement of names of 23 member metropolitan committee and 19 divisional presidents of BJP]

3 Min Read

रांची। बीजेपी रांची महानगर जिला के अध्यक्ष वरूण कुमार साहू ने 23 सदस्यीय महानगर कमेटी और 19 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी हैं।

बीजेपी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश के बाद सूची जारी कर दी गयी हैं।

जारी सूची अनुसार कमेटी में उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी बसंत दास, राजेश कुमार सिंह, संजीव चौधरी, अनीता वर्मा, सुरेश प्रसाद और विनय सिंह संभालेगे। वहीं, महामंत्री जितेंद्र वर्मा और बलराम सिंह को बनाया गया हैं।

इस सूची में कार्यालय मंत्री के तौर पर बलसाय महतो, बिना मिश्रा, अजीत भगत, पूनम जयसवाल, आशुतोष गिरी को जगह दी गयी हैं।

इसके साथ ही मंत्री विकाश रवि, कोषाध्यक्ष रोशन शर्मा, कार्यालय मंत्री देवेंद्र शर्मा, सह–कार्यालय मंत्री सोनू सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वजीत सिंह, सह मीडिया प्रभारी तरुण जयसवाल, आईटी सेल संयोजक नयन परमार, आईटी सेल सह– संयोजक विशाल अग्रवाल और सोशल मीडिया प्रभारी दीपम बनर्जी को बनाया गया हैं।

19 मंडल अध्यक्ष बनाये गये

सूची के अनुसार 19 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई हैं। जिसमें सुखदेव नगर उत्तरी से ओम प्रकाश पांडेय, सुखदेव नगर दक्षिणी से अशोक मिश्रा, चुटिया से सुजीत शर्मा, अपर बाजार से विनोद महतो, लालपुर से सूर्य प्रताप सिंह, लोवर बाजार से आनंद वर्मा, लोवाडीह से नवीन सोनी, हिंदपीढ़ी से ऋषभ खखड़, पंडरा से सुबेश पांडेय, हरमू से इंद्रजीत यादव, जगन्नाथपुर से रामजी प्रसाद, हिनू से पप्पू जयसवाल, हटिया से राम मनोज साहू, डोरंडा से पीयूष विजयवर्गीय, अरगोड़ा से विशाल साहू, गोंदा से राम लगन राम, बरियातू से रणधीर सिंह, कोकर से सुभाष अग्रवाल और धुर्वा से उमेश यादव को मंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया हैं।

सीनियर नेताओं ने दी बधाई

वहीं, नये कमेटी की घोषणा के बाद महानगर पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सीनियर नेताओं और संगठन की जिम्मेवारी संभाल रहे वरिष्ट पदाधिकारियों ने बधाई दी हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ,नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल और कांके से विधायक समरी लाल के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

श्री महावीर मंडल रांची महानगर की नई कार्यकारिणी घोषितसंकट मोचन मंदिर से तपोवन तक निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

Share This Article
Exit mobile version