Jharkhand Abua Awas Yojana 2024: गरीबों को मिल रही पक्की छत; Abua Awas Yojana से हर गरीब को मिलेगा 3 कमरों का पक्का घर, ऐसे करें आवेदन

7 Min Read

रांची। Abua Awas Yojana 2024: झारखंड सरकार राज्य के गरीबों को पक्का मकान सुलभ कराने के लिए प्रयत्नशील है। राज्य सरकार हर गरीब को 3 कमरों का पक्का घर सुलभा कराना चाहती है।

इसलिए सरकार अपने राज्य के गरीब तथा बेघर नागरिकों के लिए पक्का मकान दिलाने के उद्देश्य से अबुआ आवास योजना लेकर आई है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किसी वजह से नहीं मिल सका है, जबकि वे इस आवास योजना के लिए पात्र भी हैं। इन्हीं लाभार्थियों को अपने राज्य में आवास देने के लिए झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की है।

यह योजना राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू किया था। उनकी इस योजना अब मौजूदा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पूरी तन्मयता से आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं और इसके लाभार्थियों की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो हम पूरा तरीका बता रहे हैं।

अबुआ आवास योजना का उद्देश्य [Objective of Abua Awas Yojana]:

झारखंड के गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे लोग जिनके पास अपना स्वयं का पक्का घर नहीं है या फिर वे बेघर है, उनके लिए झारखण्ड अबुआ आवास योजना के तहत 3 कमरों वाला पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

इस आवास की लागत लगभग 2 लाख रुपए तय की गई है, जो पांच किस्तों में दी जाएगी। इसकी पहली किस्त आवास की कुल लागत का 15% होगी और आगे इसे क्रमशः बढ़ाया जाएगा।

2 साल में 8 लाख गरीबों को घर सुलभ कराना है लक्ष्यः

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से बहुत से नागरिक वंचित रह गए थे। अबुआ आवास योजना, झारखंड के ऐसे ही पात्र नागरिकों के लिए सहारा बनेगी।

15 अगस्त 2023 को शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक लगभग 8 लाख गरीब तथा वेघर परिवारों के लिए आवास की सुविधा प्रदान करना है।

अर्थात योजना के लक्ष्य को अगले 2 सालों में पूरा कर दिया जायेगा। झारखण्ड सरकार ने इसके लिए 15000 करोड़ रूपये की धनराशी आवंटित कर दी हैं।

Abua Awas Yojana 2024: Overview

  • सम्बंधित राज्य झारखण्ड
  • वर्ष 2024
  • उद्देश्य झारखण्ड के गरीब तथा बेघर नागरिकों को 3 कमरों वाला पक्का मकान उपलब्ध कराएगी।
  • लाभार्थी राज्य के गरीब तथा बेघर नागरिक
  • आवेदन का तरीका ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट https://aay.jharkhand.gov.in/
झारखण्ड अबुआ आवास योजना के लाभ [Benefits of Jharkhand Abua Awas Yoajana]
  1. इस योजना का लाभ मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए पात्र परिवारों को दिया जाएगा।
  2. इसमें प्रत्येक परिवार को लगभग 2 लाख की लागत वाला तीन कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।
  3. यह समस्त राशि लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से चार या पांच किस्तों में दी जाएगी।
  4. यह योजना झारखंड राज्य में सबके लिए आवास के नारे को सरकार करेगी।

अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता [Eligibility for Abua Awas Yojana]:

  • आवेदक को झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • यह आवश्यक है कि आवेदक को पीएम आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, इंदिरा आवास योजना या बिरसा आवास योजना का लाभ न मिला हो।
  • कच्चे मकान में रहने वाला परिवार, बेघर या निराश्रित परिवार, PVTG समूह से संबंधित परिवार, प्राकृतिक आपदा का शिकार परिवार तथा कानूनी तौर पर रिहा किये गए बंधुआ मजदूर आवेदन के लिए पात्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज [Required Documents For Abua Awas Yoajana]

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अबुआ आवास योजना में आवेदन कैसे करें [How to apply for Abua Awas Yoajana] :

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अबुआ आवास योजना का पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म को डाउनलोड तथा प्रिंट करने के पश्चात उसमें मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फार्म के साथ अटैच कर दें।
  • अब इस भरे हुए फॉर्म को दस्तावेजों के साथ अपने ब्लॉक में या फिर झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के नजदीकी कार्यक्रम में जमा करना होगा।
  • अब आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा और सब कुछ सही पाया गया तो योजना की राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

अबुआ आवास योजना फॉर्म पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें[How to Download Abua Awas Yojana Form PDF]:

  • इस योजना के आवेदन फार्म की पीडीएफ आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यदि ऑफिशल वेबसाइट पर कोई फॉर्म नहीं मिलता है तो यहां पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड करें।

अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम ऐसे चेक करें [How to check your name in Abua Awas Yoajana List 2024]

  • लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर मेनू में Awaassoft का विकल्प दिखाई देगा जिस पर CLICK कर दें।
  • अब Awaassoft के ड्रॉप डाउन मेनू में Report के विकल्प पर CLICK कर दें।
  • अगले पेज को थोड़ा स्क्रोल करने पर नीचे Social Audit Reports वाले सेक्शन में Beneficiary details for verification पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां बिन तरफ आपको अपना राज्य, अपना जिला, ब्लॉक, आदि का चयन करके नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • इसके बाद सबमिट पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही आपकी स्क्रीन पर आवास योजना की लिस्ट आ जाएगी।
  • यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल है तो आपको योजना का लाभ जरूर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Sarvjan Pension Yojana: वृद्ध नागरिकों को मिल रहा नया जीवन

Share This Article
Exit mobile version