झारखंडः पुरुषों से 87 फीसदी कम महिलाएं चुनाव मैदान में

4 Min Read

रांची। झारखंड में महिलाएं राजनीति में सक्रियता दिखा रही हैं। यही कारण है कि राज्य में इस बार के लोकसभा के चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ गई है।

पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 संसदीय सीटों पर कुल 244 उम्मीदवार सियासी मैदान में हैं। यह संख्या पिछले दो लोकसभा चुनावों से अधिक है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की संख्या क्रमश: 240 और 229 ही थी। संताल परगना प्रमंडल की तीनों सीटों पर नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की कुल संख्या तय हो गई है।

अच्छी बात यह है कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की संख्या इस बार बढ़ी है। इस चुनाव में कुल 244 उम्मीदवारों में 31 महिला उम्मीदवार हैं।

जबकि पिछली बार 25 महिलाओं ने ही चुनाव लड़ा था। पहली बार एक ट्रांसजेंडर सुनैना किन्नर भी धनबाद से चुनाव लड़ रही हैं।

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों पर कुल 240 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। उनमें 222 पुरुष और 18 महिलाएं थीं।

वर्ष 2019 में यह संख्या 229 थी। जिसमें 204 पुरुष और 25 महिलाएं थीं। इस बार भले ही महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी हो, फिर पुरूष उम्मीदवारों की तुलना में यह संख्या 87.3 फीसदी कम है।

यानी झारखंड में पुरूषों की तुलना में महज 12.7 फीसदी महिलाएं ही चुनाव मैदान में हैं।

राज्य की 14 सीटों में 10 सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले चुनाव की अपेक्षा उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है।

इनमें सिंहभूम, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, गोड्डा, दुमका, हजारीबाग, रांची, गिरिडीह तथा धनबाद सम्मिलित हैं।

वहीं, तीन सीटें ऐसी हैं जिनमें इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा कम उम्मीदवार हैं। इनमें पलामू, चतरा तथा जमशेदपुर शामिल हैं।

राजमहल में पिछले लोकसभा चुनाव में भी 14 उम्मीदवार थे और इस बार भी उतने ही उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

किस सीट पर कब कितने उम्मीदवार

सीट – 2004 – 2009 – 2014 – 2019 – 2024

सिंहभूम – 12 – 09 – 12 – 09 – 14

खूंटी – 14 – 09 – 14 – 11 – 07

लोहरदगा – 09 – 15 – 09 – 14 – 15

पलामू – 13 – 21 – 13 – 19 – 09

चतरा – 20 – 11 – 20 – 26 – 22

कोडरमा – 20 – 16 – 20 – 14 – 15

हजारीबाग – 20 – 13 – 20 – 16 – 17

रांची – 28 – 26 – 28 – 20 – 27

गिरिडीह – 17 – 17 – 17 – 15 – 16

धनबाद – 31 – 32 – 31 – 20 – 25

जमशेदपुर – 15 – 26 – 15 – 29 – 25

दुमका – 14 – 19 – 14 – 15 – 19

राजमहल – 11 – 12 – 11 – 14 – 14

गोड्डा – 16 – 23 – 16 – 13 – 19

कुल – 240 – 249 – 240 – 229 – 244

किस वर्ष कितनी महिला उम्मीदवार लड़ीं चुनाव

वर्ष – महिला उम्मीदवार – चुनाव जीतीं

2004 – 13 – 01

2009 – 14 – 00

2014 – 18 – 00

2019 – 25 – 02

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
Exit mobile version