झारखंडः पहले चरण के चुनाव में 47 प्रत्याशी मैदान में

2 Min Read

रांची। झारखंड में चौथे फेज में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।

प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए पर्चों की भी जांच कर ली गई है। ऐसे में स्कूटनी के बाद कुल 47 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

जबकि, कुल 65 उम्मीदवारों ने झारखंड के पहले फेज के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 18 आयोग्य थे।

हालांकि, 29 तारीख तक नाम वापस लेने की तिथि है। 29 तारीख के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।

बता दें कि झारखंड में पहले फेज में कुल 4 सीटों पर मतदान होना है।

सीटों के हिसाब से बात करें तो सिंहभूम से कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से 7 अयोग्य पाए गए। ऐसे में अब 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पलामू से 11 लोगों ने पर्चा भरा थे। यहां कोई भी अयोग्य पाया नहीं गया है। वहीं खूंटी से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से 9 का नामांकन रद्द हो गया। अब 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

लोहरदगा से 17 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। 2 आयोग्य पाए गए। अब 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में 65 में से केवल 47 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

ये हैं मैदान मेः

खूंटी- अर्जुन मुंडा, काली चरण मुंडा, सावित्री देवी, बबीता कच्छप, अर्पणा हंस, बसंत कुमार लोंगा, पास्टर संजय कुमार तिर्की

पलामू- कामेश्वर बैठा, ममता भुईयां, विष्णु दयाल राम, अभय कुमार, ब्रजेश कुमार तुरी, महेंद्र बैठा, राम वचन राम, वृंदा राम, सतेंद्र कुमार पासवान, सनन राम, गणेश रवि

लोहरदगा- महेंद्र उरांव, मनी मुंडा, स्टेफन किंडो, बिहारी भगत, सनिया उरांव, पवन तिग्गा, मरियानूस तिग्गा, समीर उरांव, रामचंद्र भगत, चमरा लिंडा, गिरजानंद उरांव, अर्जुन टोप्पो, सुखदेव भगत, अर्पण देव भगत, रंजीत भगत

इसे भी पढ़ें

बच्चों को किताबें नहीं देने पर हाईकोर्ट नाराज, कहा- सिर्फ सत्ता सुख भोगना चाहती है दिल्ली सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं