Jharkhand: झारखंड दौरे पर 16वां वित्त आयोग, रांची, देवघर और स्थानीय प्रतिनिधियों से करेगी मुलाकात [16th Finance Commission on Jharkhand tour, will meet Ranchi, Deoghar and local representatives]

2 Min Read

Jharkhand:

रांची। 16वें वित्त आयोग की 14 सदस्यीय टीम बुधवार को चार दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में यह टीम राजधानी रांची पहुंचेगी और पहले दिन पतरातू डैम तथा बिरसा मुंडा म्यूजियम का दौरा करेगी। म्यूजियम परिसर में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

Jharkhand: देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा, फिर स्थानीय निकायों से बैठक

29 मई को टीम देवघर जाएगी, जहां बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद टीम प्रमंडल स्तरीय स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी।

Jharkhand: रांची में होगी व्यवसायियों और पदाधिकारियों के साथ चर्चा

30 मई को टीम रांची लौटेगी और स्थानीय निकायों, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। इसके बाद टीम की राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी।

Jharkhand: झारखंड सरकार रखेगी विशेष सहायता की मांग

बैठक में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। झारखंड सरकार पूर्वोत्तर राज्यों की तरह विशेष सहायता झारखंड को भी देने की मांग करेगी।

Jharkhand: राजनीतिक दलों से भी होगी बातचीत, राज्य सरकार देगी रात्रि भोज

आयोग की टीम राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगी। शुक्रवार की रात राज्य सरकार की ओर से टीम के सम्मान में रात्रि भोज आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय दौरे के बाद 31 मई शनिवार को वित्त आयोग की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।

इसे भी पढ़े

मंत्रिमंडल ने 16 वें वित्त आयोग के लिए संदर्भ शर्तों को मंजूरी दी

Share This Article
Exit mobile version