Jhar Raft Season 3:
रांची। झारखंड की राजधानी रांची फैशन और ग्लैमर की चमक से जगमगा उठी। वाम्स इंस्टीट्यूट एवं प्रोडक्शन हाउस के तत्वावधान में “झार राफ्ट सीजन-3” एवं मिस्टर, मिस, मिसेज 2025 का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने झारखंड के फैशन इंडस्ट्री में एक नया अध्याय जोड़ दिया। करीब 700 से अधिक लोग इस आयोजन के गवाह बने।
वाम्स प्रोडक्शन का विज़नः
वाम्स प्रोडक्शन के डायरेक्टर वसीम आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य झारखंड के उभरते मॉडल्स को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखाकर आगे बढ़ सकें।
फैशन डिजाइनर्स और मॉडल्स की शानदार प्रस्तुतिः
इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न शहरों से आए 12 नामचीन फैशन डिजाइनर्स—लैक्मे एकेडमी, ड्रीम ड्रेस रेंटल, रोज़ बुटीक, नमा सुतम् (विशाल गोप), आशु त्यागी, जोहार आदिकला (साजन कुमार), आइकोनिक मेकओवर, नीलिमा हस्सा पूर्ती, हीरामनी, सजकर और ड्रैप एंड ड्रेपर्स ने अपनी डिज़ाइन प्रस्तुत कीं।
200 मॉल्स रैंप पर उतरीः
इन डिजाइनों को लगभग 200 मॉडल्स ने रैंप पर प्रदर्शित कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेकअप आर्टिस्ट्स ने मॉडल्स को तराशाः
लक्मे एकेडमी, सोनल मेकअप स्टूडियो, खुशबू खान मेकअप स्टूडियो, द आइकॉनिक मेकओवर, कृष्णा मेकओवर, राहुल मेकओवर, मोनाली रॉय, पुष्पा शाही और अभिमन्यु शॉ जैसे नामी मेकअप आर्टिस्ट्स ने मॉडल्स को आकर्षक लुक देकर कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ाया।
मंच पर खास मेहमान और जूरीः
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शंकर दुबे और विशेष अतिथि साधना कुमार झा, अरशद उबैद, साबिर हुसैन, नुसरत, देव ज्योति, पूजा लकड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जूरी पैनल में वसीम आलम, साधना झा, रिद्धिमा अग्रवाल, रौशनी जायसवाल और रानी शामिल थीं।
कोरियोग्राफी की कमान राज, अनुरागिनी, चाँद, रोहित, डॉ. शुस्मिता, अदित और अजीत ने संभाली।
स्पेशल क्राउनिंग और सम्मानः
कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तित्वों को “स्पेशल क्राउनिंग” एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया।
मिसेज झारखंड दिवा की उपाधि – कविता वर्मा, पूजा थप्पा, स्वप्ना चटर्जी, सुनिधि मित्तल, रीना कुमारी गुप्ता, डॉ. मेघा रानी को मिली।
झारखंड किंग – डॉ. रोहित सिंह।
विजेताओं की सूचीः
जूरी ने बाइकर्स थीम, वेस्टर्न, क्वेश्चन-आंसर और इंट्रोडक्शन चार राउंड्स के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
मिस्टर झारखंड 2025
विजेता – शुभम नेहल
प्रथम उपविजेता – प्रथम चौहान
द्वितीय उपविजेता – हैरी सिद्धू
तृतीय उपविजेता – वैभव सिंह
चतुर्थ उपविजेता – रहबर कुरैशी
मिस झारखंड 2025
विजेता – अत्री भट्टाचार्य
प्रथम उपविजेता – वैष्णवी दुर्गा
द्वितीय उपविजेता – पूनम बेक
तृतीय उपविजेता – सत्या मिश्रा
चतुर्थ उपविजेता – ऋषिका उरांव
मिसेज झारखंड 2025
विजेता – नीलम वर्मा
प्रथम उपविजेता – प्रीति गंगवाल
द्वितीय उपविजेता – डोमा शेरपा
तृतीय उपविजेता – डॉ. कविता गुप्ता
चतुर्थ उपविजेता – भवानी मुंडा
किड्स कैटेगरी
विजेता – अव्यांश, पारिधि हलदार
प्रथम उपविजेता – प्रियांशी कुमारी
द्वितीय उपविजेता – एस्थर थापा
तृतीय उपविजेता – अनुप्रिषा केरकेट्टा
चतुर्थ उपविजेता – गुरमेहर छाबड़ा
इनका रहा सहयोगः
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में वाम्स टीम के श्वेता, नीलिमा, अनुरागिनी, रोहितचंद, अजीत, जसविंदर, भूमि, कृति और मुकुल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम ने झारखंड के फैशन और मॉडलिंग क्षेत्र को नई पहचान दिलाई और आने वाले समय में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
इसे भी पढ़ें









