Jewellery shop robbed in Ramgarh: रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में डकैती, 2.5 लाख नकद और जेवरात लूटे भागते समय गिरा कट्टा

2 Min Read

Jewellery shop robbed in Ramgarh:

रामगढ़। रामगढ़ जिले के सतकौड़ी नगर में हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी की दुकान में डकैती डाली। रामगढ़ थाना क्षेत्र के महज 300 मीटर दूरी पर स्थित जीसी ज्वेलर्स नामक सोने-चांदी की होलसेल दुकान में चार से पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियार लेकर घुस गए और लूटपाट की।

डकैतों ने दुकान से करीब ढाई लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर दुकान संचालक के पुत्र आशीष और स्टाफ के साथ मारपीट की गई। तिजोरी की चाबी नहीं देने पर अपराधियों ने आशीष को पिस्टल के बट से बुरी तरह घायल कर दिया।

Jewellery shop robbed in Ramgarh: अपराधियों ने फायरिंग भी कीः

वारदात के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।
भागने के क्रम में डकैतों का एक देसी कट्टा दुकान के बाहर सड़क पर गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। गोलीबारी की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

Jewellery shop robbed in Ramgarh: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसः

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दुकान का शटर बंद कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कहा कि फुटेज के आधार पर डकैतों की पहचान की जाएगी। सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार ने बताया कि चार-पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और ज्वेलरी व नकदी लूटकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें

ज्वेलरी दुकान में लूट के खिलाफ सड़क पर उतरे स्वर्ण व्यवसायी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं