रांची में सेंधमारी कर जेवरात की चोरी, लोगों में आक्रोश [Jewelery stolen by burglary in Ranchi, anger among people]

1 Min Read

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित सिदरौल में सेंधमारी कर जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है। कनक कॉम्प्लेक्स में माँ भवानी ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने सेंधमारी की है।

घटना मंगलवार रात की है। चोरों ने दीवार तोड़ कर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद दुकान के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान के सामान को बिखेर दिये और वहां से कई जेवरात ले गए।

दुकान संचालक ने जब बुधवार सुबह दुकान खोली, तो सारा सामान बिखरा देखकर हैरान हो गया। फिलहाल कितने रुपये की चोरी हुई है यह स्पष्ट नहीं है।

इस घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

विशेष सत्र से पहले रांची पुलिस ने डीपी ज्वेलर्स में 1.5 करोड़ की डकैती का किया खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं