डुमरी में बेबी देवी की जीत पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने दी बधाई

1 Min Read

रांची : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को  17153 मतों से हराने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने उन्हें बधाई दी है। श्री महतो ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए कहा कि ये संविधान के पैरोकारों की जीत है।

भारत जोड़ने वालों की जीत है। यह धनबल पर जनबल की जीत है। गरीबों की लोकतंत्र पर उम्मीदों की जीत है। क्रोनी कैपिटलिस्टों के ऊपर मजदूरों की जीत है। यह मंत्री बेबी देवी और डुमरी के उम्मीदों की जीत है।

यह जदयू परिवार के साथ सभी इंडिया परिवार के घटक दलों की अथक मेहनत की जीत है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं