19 मई को रांची आयेंगे जदयू के प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी

1 Min Read

रांची : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री और जदयू के प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी शुक्रवार को दिन के 12.45 बजे सेवा विमान से पटना से रांची आयेंगे। श्री चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर यहां आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर जदयू नेता उनका स्वागत करेंगे।

रांची से वह रामगढ़ रवाना होंगे जहां कुज्जू (नया मोड़) में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनके साथ प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। झारखंड प्रवास के दौरान 20 मई को श्री चौधरी रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मन्दिर में पूजा-अर्चना करेंगे और यहां से हज़ारीबाग़ जायेंगे। यहां वे जदयू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।

21 मई को वह चतरा में जदयू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। श्री चौधरी चतरा से सड़क मार्ग से बिहार वापस लौट जायेंगे। झारखंड प्रवास के दौरान 19 और 20 मई को रात्रि विश्राम वह रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में करेंगे। जिलों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह है। वहीं, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां ज़ोरों पर है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं