रांची। जदयू ने झारखंड लोकसभा की तीन सीटों पर दावा ठोक दिया है।
जदयू हजारीबाग, चतरा और धनबाद सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। जदयू के इस दावे ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है।
जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को पुराना विधानसभा परिसर स्थित विधायक क्लब में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने की।
बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का झारखण्ड में अभिनंदन समारोह, सदस्यता अभियान में तेजी, लोकसभा चुनाव, पार्टी संगठन एवं विधानसभा चुनावों सहित पाँच एजेंडों पर पर चर्चा हुई एवं सभी को एक स्वर में पारित किया गया।
खीरू महतो ने कहा कि झारखण्ड में एनडीए गठबंधन के तहत तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी की राज्य इकाई ने कार्यसमिति की बैठक पारित किया है।
इसे वह जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। यह लोकसभा सीट हज़ारीबाग़, चतरा एवं धनबाद लोकसभा की होगी।
इसके साथ ही उन्होंने सांगठनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए कोर कमेटी के गठन की बात कही।
15 हजार सदस्य बनानेवालों को ही विधानसभा का टिकट
खीरू महतो ने कहा की पंद्रह हज़ार सदस्य बनाने वाले नेता ही आगामी विधान सभा टिकट का दावा कर सकेंगे।
बैठक को पूर्व विधायक कामेश्वर दास, जदयू नेता भगवान सिंह, सागर कुमार, रेणु गोपीनाथ, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, बेनी माधव झा, दीप नारायण सिंह, अंजलि सिंह, पिंटू सिंह, अखिलेश राय,लालचन महतो, रमाकान्त मण्डल, बैद्यनाथ पासवान, मनोज सिन्हा, जगदीश महतो, कौशल कुमार, दिलीप महतो, मीना मुर्मू, ख़स्बू कुमारी, सरयू गोप, उदय सिंह, रणजीत जायसवाल, महेश्वर चौधरी, रामजी प्रसाद व अन्य ने सम्बोधित किया।
इसे भी पढ़ें
नीतीश कुमार ने किया निर्माणाधीन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण








