जदयू ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

2 Min Read

रांची : जदयू ने शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के दिल्ली स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहीद निर्मल महतो विचार गोष्ठी में खीरु महतो ने कहा कि चाहे हम हों या आप कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंच जाएं, पर अपनी परंपरा, संस्कृति, भाषा और रीति-रिवाजों से जुड़े रहना ही हमारी पहचान है।

भाषाई अस्मिता की लड़ाई आज विश्व के सारे आदिवासी समाज के बीच चल रही है। एक तरफ पश्चिमी बाजार अपने उपभोक्ताओं को बढ़ाने के लिए सारी आदि संस्कृति को लील जाना चाहता है। ऐसे में अपनी भाषा, पहचान को बचाये रखना, पुरखों की विरासत को बचाए रखने के समान है।

हमने अपनी भाषा खोया तो पहचान खो बैठेंगे। क्योंकि जिनका इतिहास नहीं होता,उनका भविष्य भी नहीं होता। कार्यक्रम में मंच ने यह निर्णय लिया कि हम आने वाले समय में अपने आदिवासी कुड़मी समाज के सारे  पर्व-त्योहार और खान-पान को दिल्ली हाट या ऐसे ही सांस्कृतिक मंच पर ले जायेंगे जिससे राज्य के बाहर भी अन्य राज्यों के लोग हमारी लोक-संस्कृति को समझ सकें।

वहीं, हम अपने झारखंड से दिल्ली में आये बंधुओं के बीच रोजगार के अवसर भी तलाश सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं