चुनावों को लेकर रेस हुई जदयू, कोल्हान प्रमंडल का प्रमंडलीय सम्मेलन तीन दिसंबर को

1 Min Read

रांची : आनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश जदयू रेस हो गयी है। इसी क्रम में रविवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो की अध्यक्षता में कोल्हान प्रमंडल के पदाधिकारियों की बैठक हरमू रोड स्थित पार्टी के कार्यालय में हुई। बैठक में तीन दिसंबर को कोल्हान प्रमंडल का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति का भी गठन किया गया। तैयारी समिति में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष  निर्मल सिंह, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र पासवान, अनुसूचित प्रकोष्ठ, प्रदेश महासचिव अंजली सिंह, कौशल कुमार, संजय ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेणु गोपीनाथ पणिकर तथा अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में खीरू महतो ने कहा कि  पूरे राज्य में जदयू के कैडर्स जदयू चला गांव की ओर मंत्र के साथ  पंचायत स्तर तक जाएंगे।

ये पार्टी की सामाजिक न्याय के साथ विकास के दर्शन को आगे बढ़ाएंगे। तथा INDIA गठबंधन को को आपसी तालमेल से गांव के स्तर तक मज़बूत करने का काम करेंगे। इसकी शुरुआत वीर शहीदों की धरती कोल्हान प्रमंडल से की जा रही है। उम्मीद है अपनी इस्पात सी मज़बूत इरादों के साथ पार्टी आगे बढ़ेगी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं