Dhanbad railway line proposal: जदयू नेताओं ने रेल मंत्री से की मुलाकात, धनबाद सहित झारखंड के लिए 6 प्रमुख रेल की मांग की

1 Min Read

Dhanbad railway line proposal

धनबाद। झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड, विशेषकर धनबाद रेल मंडल से जुड़ी समस्याओं और यात्रियों की जरूरतों को लेकर छह सूत्री मांग पत्र रेल मंत्री को सौंपा।

हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदलकर सरिया स्टेशन करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदलकर सरिया स्टेशन करने, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बरककाना और हजारीबाग टाउन होकर चलाने, हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस को पटना तक बढ़ाने की मांग रखी। इसके अलावा धनबाद से बेंगलुरु, पुणे और नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन शुरू करने, मंडल के सभी स्टेशनों पर रेल नीर सुविधा उपलब्ध कराने और धनबाद-गया-किऊल मार्ग से पटना तक नई ट्रेन चलाने की मांग की गई।

जदयू नेताओं ने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर झारखंड के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं प्रदान करेगा। प्रतिनिधिमंडल में पिंटू कुमार सिंह, श्रवण कुमार, निर्मल सिंह और चक्रधर सिंह चुन्नू शामिल थे।

Share This Article