बिजली बिल बकाया की वसूली के लिए जेबीवीएनएल ने कसी कमर

1 Min Read

रांची। रांची, जमशेदपुर, कोल्हान कई जगहों पर बिजली बिल के बकायादारों की सूची तैयार कर ली गई है।

साथ ही, सभी बकायादारों को नोटिस भेज दिया गया है। लिस्ट के अनुसार जिन लोगों, कंपनियों, निजी संस्थानों एवं सरकारी कार्यालय ने करोड़ों रुपए का बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया है। अब उन्हे जेबीवीएनएल की तरफ से नोटिस जारी किया जा रहा है।

नोटिस में ऐसे लोगों या निजी उद्योग को किसी भी हाल में बकाया का भुगतान करने का आग्रह किया गया है।

साथ ही बताया गया कि बकाये का भुगतान किस्त में भी कर सकते हैं। अगर भुगतान नहीं किया गया, तो निगम वसूली करेगा।

ये हैं बड़े बकायेदारः

रांची एसएसपी कार्यालय – 5 लाख 24 हजार रुपए

पूर्व मंत्री लुईस मरांडी का आवास – 15 लाख रुपए

आड्रे हाउस – 52 लाख रुपए

रांची नगर निगम – 30 लाख रुपए

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का आवास, कांके रोड स्थित कृषि भवन व कई सरकारी आवास और कार्यालयों का भी करोड़ों रुपए का बिजली बिल बकाया हैं।

इसे भी पढ़ें

आतिशी के दावे पर तिहाड़ जेल का जवाबः पूरी तरह स्वस्थ हैं केजरीवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं