JBKSS के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहता ने दिया इस्तीफा [JBKSS Central Vice President Sanjay Mehta resigns]

1 Min Read

रांची: JBKSS के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहता ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

संजय मेहता ने अपने इस्तीफा पत्र में पार्टी के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा है कि उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर और अन्य क्रांतिकारियों के सपनों के झारखंड को साकार करने की दिशा में चिंतन और मनन की आवश्यकता महसूस की है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, मैं सभी महापुरुषों और क्रांतिकारियों के सपनों का झारखंड बनाने की सोच रखता हूं।

इस परिकल्पना को साकार करने के संघर्ष में मुझे खुद के चिंतन की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसलिए मैं संगठन के प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

दरअसल, हाल ही में उन्होंने हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

माना जा रहा है कि संजय मेहता का इस्तीफा झारखंड की राजनीति में एक नई दिशा और बदलाव का संकेत दे सकता है। उन्होंने पार्टी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी हैं।

इसे भी पढ़ें

जयराम की पार्टी को चुनाव आयोग से मिली मान्यता, JBKSS बना JLKM

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं