Jamtara kidnapped: तमिलनाडु से अगवा जामताड़ा के 6 मजदूर छुड़ाये गये, फिरौती मांगने वाला फरार

2 Min Read

Jamtara kidnapped:

जामताड़ा। तमिलनाडु में अगवा किए गए झारखंड के जामताड़ा जिले के छह मजदूरों को पुलिस ने सुरक्षित छुड़ा लिया है। सभी मजदूरों को तमिलनाडु के सलेम पुलिस स्टेशन में रखा गया है। जल्द ही उन्हें झारखंड वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।
जामताड़ा के एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया। सूचना के आधार पर सभी छह मजदूरों को विद्दापाई से सकुशल बचा लिया गया है। इस घटना में शामिल आरोपी अभी भी फरार हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मजदूरों की दी थी जानकारीः

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर मजदूरों की जानकारी दी थी। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

तमिलनाडु पुलिस मामले की जांच कर रहीः

अगवा किए गए मजदूरों के नाम इरफान अंसारी, जहीर अंसारी, अरबाज अंसारी, किस्मत अंसारी, इरशाद अंसारी और उल्फत अंसारी हैं। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की मांग की थी। परिजनों ने 30,000 रुपए भी ट्रांसफर कर दिए थे।
एसपी के अनुसार, मजदूरों को काम पर ले जाने वाले एजेंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तमिलनाडु पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोर्ट की कार्यवाही के बाद ही मजदूरों को झारखंड वापस लाया जाएगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें

Irfan Ansari: झारखंड के 6 बच्चे तमिलनाडू में अगवा, मंत्री इरफान ने डीजीपी से कार्रवाई को कहा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं