जमशेदपुर की शताक्षी बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड-2024, रांची की रिया तिर्की रनर-अप [Jamshedpur’s Shatakshi becomes Miss Universe India Jharkhand-2024, Ranchi’s Riya Tirkey runner-up]

3 Min Read

रांची। रामगढ़ के पतरातू रिसोर्ट में BEDX कंपनी के द्वारा 2 और 3 अगस्त को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024 का ताज जमशेदपुर की शताक्षी किरण को मिला। वहीं रांची की रिया दूसरे नंबर पर रही।

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा आयोजन

मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन पतरातू रिसोर्ट में किया गया था। इसमें जमशेदपुर की शताक्षी किरण को विजेता घोषित किया गया।

फिनाले नाइट में क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म- 2023 एंजेल मरिना तिर्की और नेहा महतो जूरी मेम्बर्स रहीं।

मिस यूनिवर्स इंडिया -2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी शताक्षी

शताक्षी सितंबर के अंत में दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इंडिया राउंड के बाद चुने जाने पर मैक्सिको में होनेवाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका उन्हें मिलेगा।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद शताक्षी किरण ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट में विजेता बनना उनके बचपन का सपना था।

वर्ष 2019 से देशभर में हो रहे विभिन्न ब्यूटी पेजेंट में शामिल हो रही थीं। मॉडलिंग को बतौर करियर चुनने में मां ने हमेशा सपोर्ट किया। अब मिस यूनिवर्स का खिताब जितना लक्ष्य है।

रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड के दो दिवसीय आयोजन के दौरान 18 प्रतिभागियों ने 10 अलग-अलग राउंड में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से जूरी मेंबर्स ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिसका जवाब प्रतिभागियों ने दिया।

कई प्रतियोगिताओं के बाद हुआ विजेता का चयन हुआ। इसके अलावा रैंप वॉक, ब्यूटी विद स्माइल, बेस्ट फिटनेस, बेस्ट फोटोजेनिक फेस, ओवरऑल फीचर समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रतियोगिता में जूरी मेंबर्स के रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद, मेंटोर तान्या सिन्हा, क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2023 एंजेल मरिना तिर्की व नेहा महतो ने विभिन्न मापदंड पर विजेताओं का चयन किया। इस आयोजन को कराने में BEDX की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

किसे मिला कौन सा टाइटल

बेस्ट फिटनेस : शर्मिष्ठा धर

बेस्ट रैंप वॉक : रिया तिर्की

बेस्ट फोटोजेनिक फेस : हिया महाबी

बेस्ट फीचर : सृष्टि सुहानी

बेस्ट स्माइल : दीपा रानी

इसे भी पढ़ें

मिस यूनिवर्स जीतकर पूरा हुआ 30 साल का सफर: सुष्मिता सेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं