जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी रांची के रिनपास के कैदी वार्ड में बैठे मोबाइल से दे रहा था धमकी

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। रांची के रिनपास के कैदी वार्ड में बंद कुख्यात अपराधी प्रकाश मिश्रा खुलेआम मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर के एक कारोबारी को रंगदारी के लिए धमकी दे रहा था।

इस मामले में जमशेदपुर एसएसपी की सूचना पर रविवार की सुबह रांची जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रकाश मिश्रा के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

प्रकाश मिश्रा पहले रांची के होटवार जेल में बंद था। जेल में रहते हुए उसने मानसिक बीमारी का बहाना बनाकर रिनपास में भर्ती होने का रास्ता निकाला। वहां से वह मोबाइल का उपयोग कर रहा था और जमशेदपुर के एक कारोबारी को रंगदारी के लिए धमकियां दे रहा था।

रांची जिला प्रशासन की कार्रवाई

रांची के डीसी राहुल सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस से मिली सूचना के आधार पर एसडीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था।

इस टीम ने रिनपास के कैदी वार्ड में छापा मारकर दो मोबाइल फोन, एक चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें

रांची जिला जज पहुंचे रिनपास, ली मरीजों की सुविधाओं की जानकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं