Jmashedpur: मंदिर सजाने गए युवक की मिली लाश, जमशेदपुर में जमकर हंगामा, सड़क पर आगजनी

3 Min Read

Jmashedpur:

जमशेदपुर। जमशेदपुर में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गौड़ बस्ती कृष्णा नगर निवासी विशाल महतो के रूप में हुई है। उसका शव सोमवार सुबह रोड नंबर 1 के पास एक मकान की छत पर मिला।

मंदिर सजाने निकला, फिर लौटा नहीः

परिजनों के अनुसार, विशाल रविवार रात करीब 11 बजे सूर्य मंदिर सजाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वह देर रात फोन करेगा और फिर लौट आएगा। रात करीब 1 बजे जब पिता विकास महतो ने उसे कॉल किया, तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।

पुलिस के कॉल से परिजनों को मिली सूचनाः

सुबह करीब 5 बजे पुलिस की ओर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि विशाल का शव एक मकान की छत पर पड़ा है। मौके पर उसका मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हत्या नहीं, बल्कि एक हादसा है।

पुलिस का अनुमान-हाई टेंशन तार की चपेट में आयाः

जिस मकान की छत पर शव मिला, वहां से हाई टेंशन तार गुजरता है। पुलिस का मानना है कि संभवतः विशाल किसी उद्देश्य से छत पर चढ़ा और हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मकान मालिक को भी नहीं थी जानकारीः

हालांकि, मकान मालिक का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि छत पर कोई मौजूद है। सुबह जब वे उठे तो उन्होंने विशाल का शव देखा। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाः

मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की गहन जांच की मांग की है। शव मिलने की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने थाने के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें

Bihar News: घास लाने गए परिवार की नाव डूबी, 2 की मौत, 8 सुरक्षित बचाए गए


Share This Article
Exit mobile version