Snake Bitten:
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान सत्याजीत कालिंदी (45) के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घर के फर्श पर सो रहे सत्याजीत को चित्ती सांप ने डस लिया। उसने खुद ही सांप को मारकर जला दिया। मगर जब पत्नी को यह बात बताई तो उसने सांप काटने की बात मानने से इनकार कर दिया। उसके बाद परिवार वालों ने सुबह 4 बजे एक ओझा को बुलाकर झाड़-फूंक कराया।
सुबह 7.30 बजे जब सत्यजीत की हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं, तब अस्पताल ले जाया गया। माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उसे एंटी वेनम इंजेक्शन दिया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें
करैत सांप के डंसने से 2 भाइयों समेत 3 की मौत, विधायक के रिश्तेदार और एक महिला की गई जान


















