Kolhan police duty: कोल्हान पुलिस ड्यूटी मीट स्थगित

Juli Gupta
1 Min Read

Kolhan police duty:

जमशेदपुर। जमशेदपुर में बुधवार को होनेवाला कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमशेदपुर यात्रा के मद्देनजर यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है। सीएम की यात्रा को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी वजह से बुधवार को होने वाला कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री स्व. रामदास सोरेन के परिवार से मिलने जमशेदपुर पहुंचे हैं। 15 अगस्त को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मंत्री रामदास सोरेन का निधन हुआ था। वहीं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन के बाद सीएम हेमंत सोरेन रांची लौटे हैं और अब पहली बार रामदास सोरेन के परिजनों से मिलने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

NIA करेगी हिंसा से जुड़े 3 मामलों की जांच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं