JharkhandJamshedpurChakradharpur railway accident: चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा: पेट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आए ट्रैक मेंटेनर की मौके पर मौत

Chakradharpur railway accident: चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा: पेट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आए ट्रैक मेंटेनर की मौके पर मौत

Chakradharpur railway accident:

जमशेदपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 48 वर्षीय ट्रैक मेंटेनर नंदलाल गोप पेट्रोलिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत का शिकार हो गए। दुर्घटना चाईबासा और पंडराशाली स्टेशन के बीच थर्ड लाइन पर हुई।नंदलाल गोप हर दिन की तरह मंगलवार सुबह भी नियमित ट्रैक निरीक्षण पर निकले थे। पटरी की जांच करते समय अचानक उसी लाइन से तेज गति से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रफ्तार इतनी अधिक थी कि नंदलाल को संभलने या हटने का मौका नहीं मिला।

सहकर्मियों ने यह बताया:

सहकर्मियों ने बताया कि नंदलाल एक अनुभवी और बेहद जिम्मेदार ट्रैक मेंटेनर थे। उनकी मौत से रेलवे कर्मचारियों और परिवार दोनों में शोक की लहर है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में रेलवे बोर्ड ने ट्रैक पेट्रोलिंग और सुरक्षा मानकों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए थे।दक्षिण-पूर्व रेलवे प्रशासन ने हादसे की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिवार को रेलवे नियमों के तहत मुआवजा और अनुग्रह राशि दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Jharkhand Winter Session: पहले दिन सरकार ने पेश की ATR, अस्थायी शिक्षकों के समायोजन पर चर्चा तेज

Jharkhand Winter Session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जिसमें पहले ही दिन सरकार ने पिछले मॉनसून सत्र में दिए...

JPSC 6th Civil Service Revised Result: खेल कोटा से मोहिनी रितिका टोप्पो चयनित, आयोग ने तीसरी बार किया संशोधन

JPSC 6th Civil Service Revised Result: रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में एक बार फिर संशोधन...

JSSC Result Update: इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी, 157 अभ्यर्थी सफल

JSSC Result Update: रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस...

Weather Update: झारखंड में शीतलहर को लेकर 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Weather Update: रांची। झारखंड में ठंड में लगातार बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।...

Tribe Commission: गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग का जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Tribe Commission: गुमला। तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और...

Firing in Dumka: दुमका में रंगदारी नहीं देने पर होटल में हुई फायरिंग, 5 गिरफ्तार

Firing in Dumka: दुमका। दुमका शहर के समीप कुसुमडीह स्थित राधिका होटल में रंगदारी नहीं देने के विरोध में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने...

Arjun Munda: अर्जुन मुंडा बोले फिलहाल BJP–JMM गठबंधन की कोई संभावना नहीं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव

Arjun Munda: गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा–झामुमो गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी...

महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे: फडणवीस बोले- कुसुम योजना से बनाया विश्व रिकॉर्ड

One year for Maharashtra Goverment: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles