Kanwar Yatra: जमशेदपुर में निकली विशाल कांवड़ यात्रा, पूर्व सीएम रघुवर दास हुए शामिल

2 Min Read

Kanwar Yatra:

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा सूर्य धाम की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी पर परंपरागत रूप से इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

बारिडीह हरि मंदिर से शुरु हुई यात्राः Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा की शुरुआत बारिडीह हरि मंदिर से हुई। श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज का गंगाजल लेकर लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। कंधे पर गंगाजल से भरा कांवर लेकर भक्तों ने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के बीच यात्रा शुरू की।

नगर भ्रमण करते हुए सिद्धगोड़ा सूर्य धाम पहुंचीं यात्राः

इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक झांकियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए सिद्धगोड़ा सूर्य धाम पहुंचीं। यात्रा मार्ग को झंडियों, फूलों और भगवा पताका से सजाया गया था। इससे पूरा शहर देवभाव में रंगा नजर आया।

कांवड़ लेकर पैदल चले रघुवर दासः

इस आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कांवड़ उठाकर पैदल यात्रा की और सिद्धगोड़ा सूर्य धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के उत्साह को देखकर इसे धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

जमशेदपुर शहर सावन की इस भक्ति लहर में पूरी तरह से देवघर के रंग में रंगा नजर आया। मंदिरों में घंटियों की गूंज, सड़कों पर नाचते गाते श्रद्धालु और बोल बम के नारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

इसे भी पढ़ें

Kanwar Yatra: दिल्ली से यूपी तक कांवड़ यात्रा पर खास इंतजाम, शिविर और चिकित्सा सुविधा तैनात


Share This Article
Exit mobile version