जमशेदपुर: आदित्यपुर में रेल प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 70 मकान ढहाए गए [ Jamshedpur: Railway administration’s removal of encroachment campaign in Adityapur, 70 houses demolished ]

2 Min Read

जमशेदपर, एजेंसियां । मंगलवार को जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित शर्मा बस्ती में रेल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, जहां कच्चे और पक्के निर्माण वाले 70 मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया, वहीं बस्ती के लोग अपने पुराने आशियाने को टूटते देख मायूस नजर आए।

अतिक्रमण हटाने के लिए रेल प्रशासन ने आरपीएफ और भारी संख्या में पुरुष एवं महिला सुरक्षा बलों को तैनात किया था।

प्रशासन ने पूर्व में ही अवैध तरीके से रेल लाइन किनारे बसे लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें जगह खाली करने का आदेश दिया था। हालांकि, जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो मंगलवार को यह अभियान चलाया गया।

बस्ती के अधिकांश लोग पहले ही अपने सामान को सुरक्षित कर चुके थे, जिससे अभियान के दौरान किसी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने बिना किसी रुकावट के बस्ती से अतिक्रमण हटा लिया।

इस अभियान का उद्देश्य चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर स्टेशन से लेकर 800 मीटर तक की रेल लाइन के किनारे अतिक्रमण को हटाना था, ताकि यहां ट्रैक रोलिंग मशीन की स्थापना की जा सके।

यह योजना पहले से भी लागू की जा चुकी है, लेकिन यहां अवैध निर्माण के कारण समस्या बनी रही थी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 10 दिनों तक रद्द रहेंगी डेढ़ दर्जन ट्रेनें [One and a half dozen trains will be canceled for 10 days in Jharkhand]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं