elephant movement on railway track
जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में हाथियों के मूवमेंट के कारण 4 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। 20-21 दिसंबर को यह प्रभावी रहेगा।
टाटानगर से चलने वाली ट्रेन नंबर- 68003/68004 टाटा-गुवा मेमू, 68009/68010 टाटा-चक्रधकपुर मेमू, ट्रेन नंबर-68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू और ट्रेन नंबर- 58151/58152 विरमित्रपुर-बरसुन मेमू को रद्द किया गया है। वन क्षेत्र में हाथियों के मूवमेंट के कारण ऐसा किया गया है, ताकि दुर्घटना से बचाव हो सके।
टाटा-इतवारी और टाटा-राउरकेला के कई फेरे रद्दः
दूसरी ओर विकास कार्यों के मद्देनजर 18109/18110 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस को 20 दिसंबर, 23 दिसंबर, 27 दिसंबर, 30 दिसंबर, 3 जनवरी, 6 जनवरी, 10 जनवरी, 13 जनवरी, 17 जनवरी व 20 जनवरी को रद्द किया गया है।
68043/68044 टाटा-राउरकेला टाटानगर मेमू क्रमश: 20 दिसंबर, 23 दिसंबर, 27 दिसंबर, 30 दिसंबर, 3 जनवरी, 6 जनवरी, 10 जनवरी, 13 जनवरी, 17 जनवरी व 20 जनवरी को रद्द रहेगी।
इसके अलावा 22861 हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस और हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 20 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच अलग-अलग तिथियों पर टाटानगर में शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी।
22862 कांटाबाजी-हावड़ा एक्सप्रेस और टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 20 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच अलग-अलग तिथियों पर झारसुगुड़ा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।







