जमशेदपुरः घर के दरवाजे पर कारोबारी को मारी गोली, मौत [Jamshedpur: Businessman shot at the door of his house, dies]

1 Min Read

जशेदपुर,एजेंसियां: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने 45 वर्षीय विजय साहू की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना नामोटोला कैनाल के पास घटी है।

बताया जा रहा है कि विजय अपने घर का दरवाजा खोल रहे थे। तब अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिसमें विजय को चार गोलियां चलाई। जिसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले।

जान से मारने की धमकी मिली थीः

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विजय की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उनके पति का एक युवक से विवाद हुआ था। इस युवक ने विजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे शक किया जा रहा है कि उसी ने ही हत्या को अंजाम दिया है।

पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस हत्या की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें

शेयर बजार में डूबे 70 लाख, दो की गई जान, एक गंभीर [70 lakhs drowned in the stock market, two lost their lives, one seriously]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं