Kharkai Bridge closure: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जमशेदपुर में अलर्ट खरकई पुल 3 घंटे बंद रहेगा

Anjali Kumari
1 Min Read

Kharkai Bridge closure

जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन की योजना बनाई है।

सोनारी एयरपोर्ट पर आयेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति का आगमन सुबह 10.10 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर निर्धारित है। एयरपोर्ट से वह सीधे करनडीह जाहेरथान जाएंगी। वहां से 11.45 बजे काफिला जमशेदपुर परिसदन के लिए रवाना होगा। दोपहर का भोजन करने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 1.50 बजे बिष्टुपुर होते हुए एनआईटी जमशेदपुर जाएंगी।

Share This Article