निरसा में एनएच-19 पर 5 किमी तक जाम, पैदल चलना भी मुश्किल [Jam on NH-19 in Nirsa for 5 km, even walking difficult]

2 Min Read


निरसा। निरसा एनएच-19 के दोनों लेन में बुधवार की सुबह अचानक जाम लग गयी। देखते ही देखते जीटी रोड के दोनों मुख्य सड़क के साथ-साथ जीटी रोड से इंटरकनेक्ट सड़क निरसा-जामताड़ा रोड, निरसा हटिया रोड व भालजुरिया रोड पर भयावह जाम लग गई।

जाम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़क से वाहनों के आवाजाही तो दूर लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे।

इस वजग से लगी जामः

जाम के दौरान निरसा सिनेमा मोड़ के समीप बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हांलाकि बाइक सवार को चोट नहीं लगी, परंतु उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। निरसा के देवियाना गेट से लेकर खुदिया फाटक तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा था।

हालांकि 3 घंटे बाद पुलिस के काफी प्रयास के बाद जाम समाप्त हुआ। निरसा से गुजरे जीटी रोड के सर्विस रोड, डिवाइड एवं ड्रेन के ऊपर लोग अतिक्रमण किए हैं। इसके साथ ही निरसा-जामताड़ा रोड, हटिया रोडभालजुरिया रोड पर भी अतिक्रमण चरम पर है।

रोजी रोजगार के तलाश में बेरोजगार सड़क के किनारे खाली जमीन, नाली व डिवाइडर पर अतिक्रमण कर अपना दुकान बना रहे हैं। सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकान लगने के कारण ग्राहक सड़क पर ही अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं। जिसके कारण सुबह होते ही जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इसे भी पढ़ें

सड़क हादसे में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं