रांची। देश के कई इलाकों में आज भी लोग प्रदूषित पानी पीने को विवश है। शहरों में ग्राउंड वाटर प्रदूषित हो चुका है, तो वहीं नदियों का पानी जहरीला हो चुका है।
लोगों के पास पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है। देश में हर साल लाखों लोग प्रदूषित पानी पीने से बीमार होते हैं।
इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार के प्रयास करती है। प्रत्येक घर तक पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।
इसके लिए विभिन्न योजनाएं शुरु की गई हैं। केंद्र सरकार ने 2019 में हर घर नल योजना शुरू की थी।
इस योजना के अंतर्गत 2024 तक देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक पेयजल की सुविधा पहुंचाना था।
योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति तक प्रतिदिन 55 लीटर पानी पहुंचाना है। इस योजना का लाभ देश के 2995 गांव और 19,31,21,700 परिवारों को दिया जाएगा।
14 करोड़ घरों तक पहुंच चुकी है हर घर नल योजना
हर घर नल योजना के तहत 2024 तक देश के सभी ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ना था।
हालांकि इस योजना के शुरु हुए साढ़े चार साल हो चुके हैं, लेकिन अबतक 77.22 % परिवारों को ही इस योजना से जोड़ा गया है।
केंद्र सरकार के आंकड़ों की माने तो 26 जून 2024 तक 19,31,21,700 में से 14,91,32,648 ग्रामीण परिवारों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है।
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और गुजरात के 100 प्रतिशत ग्रमीण परिवारों के घर नल लग चुका है।
ये इस योजना के अंतरगत सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं। वहीं पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे खराब है।
पश्चिम बंगाल के मात्र 49.57 % ग्रामीण परिवारों को ही इस योजना से जोड़ा जा सका है।
झारखंड में स्थिति खराब
झारखंड की हालत भी हर घर नल योजना में कुछ खास नहीं है। 26 जून 2024 तक राज्य के मात्र 53.79 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिला पाया है। ये राष्ट्रीय औसत से 23 प्रतिशत कम है।
हर घर नल योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
सर्वप्रथम आपको जल जीवन मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
होम पेज पर आपको Apply Now पर क्लिक करना है।
क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
इस पेज में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना है।
अब आपको अपने आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना है।
अंत में आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
इस तरह आप हर घर नल योजना में आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें









