61 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जयराम की पार्टी [Jairam’s party will contest elections on 61 seats]

3 Min Read

केद्रीय महासम्मेलन में हुआ फैसला

धनबाद। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति यानी जेबीकेएसएस 61 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश केंद्रीय महासम्मेलन में यह निर्णय लिया गया।

झारखंड प्रदेश के जेबीकेएसएस व जेएलकेएम के राज्यस्तरीय सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा के साथ धनबादबोकारो जिला कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए।

केंद्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा हुई। चुनाव में राज्य के किन सीटों पर प्रत्याशी उतारा जाए, क्या मुद्दे रहेंगे, पदाधिकारी की जिम्मेवारी, इन बिंदुओं पर मंथन किया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने सभी केंद्रीय व जिला विंग को निर्देश दिया कि पार्टी मजबूती के साथ अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़गी।

गठबंधन नहीं करेगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में जयराय महतो ने कहा कि 61 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी है। उत्तरी छोटानागपुर के सभी 25 सीटों पर उम्मीदवार देंगे। स्वयं दो सीटों से चुनाव लडूंगा।

एक गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में टुंडी, डुमरी समेत बेरमो और दूसरा धनबाद या हजारीबाग जिला के किसी एक विधानसभा से चुनाव लडूंगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर टिकट देगी। लोकसभा चुनाव का अनुभव भी काम करेगा। बूथ मैनेजमेंट की कमी को दूर करेंगे।

चुनाव बाद समर्थन के सवाल पर कहा कि जो पार्टी राज्य हित के लिए लिखकर देगी उसका समर्थन पर विचार होगा। संचालन केंद्रीय प्रवक्ता सुशील कुमार मंडल व खजाउद्दीन अंसारी ने किया।

शक्ति महतो, फरजान खान, मोतीलाल महतो, संजय मेहता, प्रकाश कुमार, मनोज यादव, दमयंती मुंडा, इकलाख अंसारी, रिजवान अंसारी, कुश महतो, उषा महतो, दीपक रवानी, अमरेश कुमार महतो, राम प्रसाद सिंह, रुपेश मंडल, संतोष मुर्मू, प्रेम माडी, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, डिंपल चौबे, भारती कुमारी, सावन हांसदा, विद्याधर महतो आदि मौजूद थे।

कई दलों के नेता जेबीकेएसएस में शामिल

कई दलों के नेता पार्टी में हुए शामिल| टुंडी से भाजपा नेता विजय मंडल, गोमिया से भाजपा नेता गुनानंद महतो, टुंडी से झामुमो नेता अधिवक्ता विदेश दा, भाजपा नेता मंटू मंडल,पूर्वी सिंहभूम से वसंती पूर्ति, चतरा से आरजेडी नेता विवेक कुमार, पलामू से अजय चौधरी, मुखिया वसंत नारायण तिवारी, रांची से संदीप उरांव, अजय मुर्मू आदि।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो को किसने दिया ललचाने वाला ऑफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं