जयराम की पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों से मांगा आवेदन [Jairam’s party seeks applications from candidates for assembly elections]

2 Min Read

फॉर्म और फोन नंबर किया जारी

रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति यानी JBKSS/JLKM ने आगामी विधानसभा की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके लिए समिति ने संभावित उम्मीदवारों पर विचार करना शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों के चयन में पारदर्शिता का ख्याल रखते हुए उनसे सार्वजनिक तौर पर आवदेन मांगा है।

समिति के केंद्रिय अध्यक्ष जयराम महतो ने एक पत्र जारी कर संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है।

यहां से ले सकते हैं फॉर्म

जारी पत्र में जयराम महतो ने लिखा है कि उनका संगठन विधानस‌भा चुनाव के लिए कमर कस चुका है। इसमें जो भी लोग विधानस‌भा का प्रत्याशी बनने को इच्छुक हैं, अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

समिति की ओर से इसके लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए कहा गया है। आवेदन फॉर्म समिति के प्रधान कार्यालय मनाटांड, तोपचांची, धनबाद से प्राप्त किया जा सकता है। समिति ने जरूरी पूछताछ के लिए फोन नंबर भी जारी किया है।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है JBKSS

बता दें कि कुछ दिनों पहले JBKSS की ओऱ से कहा गया था पार्टी 50 से 55 सीटों पर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा कर सकती है।

इसके बाद, हालिया दिनों में समिति ने घोषणा की है कि अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा जायेगा।

जानकारों का मानना है कि समिति विधानसभा की सभी 81 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो को किसने दिया ललचाने वाला ऑफर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं