रांची। जयराम महतो की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
JLKM झारखंड के 14 में 4 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है। पार्टी ने शनिवार को पत्र के माध्यम से 3 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।
रांची, दुमका और धनबाद लोकसभा में JLKM ने उम्मीदवार उतारे हैं। रांची से देवेंद्र नाथ महतो, धनबाद से इखलाक अंसारी और दुमका से बेबी लता टुडू को प्रत्याशी बनाया गया है।
बता दें कि तीनों सीट पर एनडीए अपने उम्मीदवार का एलान कर चुका है। रांची से एनडीए ने संजय सेठ, दुमका से सीता सोरेन और धनबाद से ढुलू महतो को टिकट दिया है। इंडिया ने दुमका से नलिन सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि JLKM पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।
जयराम के चुनावी मैदान में होने से गिरिडीह लोकसभा का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
एनडीए ने चंद्रप्रकश चौधरी को दूसरी बार टिकट दिया है। चंद्रप्रकश बतौर आजसू प्रत्याशी चुनाव लड़ते नजर आएंगे। वहीं इंडिया गठबंधन ने झामुमो के मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाया है।
इसे भी पढ़ें
अवैध खनन मामले में सीबीआई की जांच तेज, साहिबगंज में लगातार कार्रवाई









