जयराम पहुंचे कोर्ट, कल होगी बेल पर सुनवाई

2 Min Read

रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन करने वाले जयराम महतो कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने रांची के सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाय़र की है।

उनके अधिवक्ता प्रदीप कुमार महतो ने कोर्ट में एबीए फ़ाइल किया है। जयराम महतो के बेल पर 6 मई यानि कल सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर जयराम महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बोकारो डीसी कार्यालय नामांकन करने के लिए पहुंचे थे।

नामांकन करने के बाद जब वह बाहर निकल रहे थे तब रांची की नगड़ी थाना कि पुलिस ने उन्हें एक मामले में हिरासत में लिए जाने के सूचना दी।

जब जयराम महतो के समर्थकों को इसकी जानकारी मिली तो वे उग्र हो गए। उसके बाद पुलिस की इजाजत से जयराम महतो अपने समर्थकों को सम्बोधित करने के लिए गए। लेकिन सभा समाप्त होने के बाद भीड़ का फायदा उठाते हुए जयराम महतो वहां से फरार हो गए।

जयराम महतो को भगाने के मामले में बोकारो के सिटी थाना में जयराम महतो समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमे से 4 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इनमें JBKSS के महासचिव फरजान खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान अख्तर, जयराम के प्रस्तावक संजय महतो और विक्रम रवानी शामिल हैं। सभी पर पुलिस ने धारा 353, 332, 147, 149 कुल आठ अलग – अलग धाराएं लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें

जेल से बाहर आये बिहार के बाहुबली अनंत सिंह, समर्थक उत्साहित

Share This Article
Exit mobile version