Jairam Mahto: जयराम महतो को जान का खतरा, Z श्रेणी सुरक्षा की मांग [Jairam Mahto’s life is in danger, demand for Z category security]

2 Min Read


Jairam Mahto:राज्यपाल से मिले JLKM सचिव

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा चाहिए। जेएलकेम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर इससे संबंधित मांगपत्र सौंपा है। उन्होंने कहा है कि जयराम महतो शोषितों, वंचितों और राज्य के जनहित के मुद्दे बेहद सक्रियता के साथ उठा रहे हैं। उनकी सक्रियता ने पूरे झारखंड के आम जनमानस में असंख्य उम्मीदें जगाई है।

लेकिन, कुछ असमाजिक तत्वों को उनकी ऐसी सक्रियता नागवार गुजर रही है। इसलिए हाल के दिनों में जहां-तहां उनके वाहन को रोका गया और तोड़-फोड़ की कोशिश भी की गई। इनमें से कुछ मामलों में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा गया है, जो प्रक्रियाधीन है।

राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और विधायक को लुपक्षा दिलायें। जयराम कुमार महतो को जल्द से जल्द Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करावाना जरूरी है।
बता दें कि 2 महीने पहले ही राजदेश रतन ने गृह मंत्री अमित शाह को इसे लेकर लेटर लिखा था और मांग की थी कि जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए।

इसे भी पढ़ें

Jairam Mahto: विधायक जयराम महतो का यह करतब देख अवाक रह गये लोग, 30 फीट ऊंचे खूंटे पर झूला झूले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं