जयराम महतो ने हजारीबाग से संजय मेहता को बनाया उम्मीदवार

2 Min Read

हजारीबाग। जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने हजारीबाग लोकसभा सीट से संजय मेहता को उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी की केंद्रीय प्रधान महासचिव फरजाना खान ने इस आशय का पत्र जारी किया है। बता दें कि संजय मेहता बरही विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

वह पिछले कई महीनों से लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं। टिकट मिलने के बाद संजय मेहता ने सबका आभार प्रकट करते हुए लिखा है कि आप सभी के साथ, सहयोग, प्यार, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए दिल से आभार। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हम सामूहिक संघर्ष से जीतेंगे।

मालूम हो कि जेबीकेएसएस ने 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब तक 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है।

हजारीबाग से पहले कोडरमा सीट से मनोज यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

जेबीकेएसएस यानी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति चुनाव आयोग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रूप में रजिस्टर्ड है।

पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो लगातार गिरिडीह लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी के साथ लोगों के बीच समय बिता रहे हैं।

जेबीकेएसएस इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ राष्ट्रीय पार्टियों का सामना करेगी।

इसे भी पढ़ें

कल तक जमा होंगे सीयूईटी परीक्षा के आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं