झारखंड हाईकोर्ट से जयराम महतो को मिली अग्रिम जमानत [Jairam Mahato gets anticipatory bail from Jharkhand High Court]

1 Min Read

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

शुक्रवार को हुई सुनवाई में झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। इससे पहले, 18 जून को रांची सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद जयराम महतो ने 18 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 के तहत वारंट जारी किया था।

इस वारंट के आधार पर रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके।

इसे भी पढ़ें

बेल के लिए हाईकोर्ट पहुंचे जयराम महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं