जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा’ गिरफ्तारी से नाराज समर्थकों का प्रदर्शन

1 Min Read

साहेबगंज। झारखंड के पूर्व सीएम सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से कार्यकर्ता नाराज हैं। वे इसे केंद्र सरकार की साजिश बता रहे हैं। सोमवार को साहेबगंज में हेमंत सोरेन के समर्थन में न्याय यात्रा निकाल कर झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

यह न्याय यात्रा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम, उपाध्यक्ष राजू यादव और संगठन मंत्री जितेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई। इससे पूर्व सैकड़ो झामुमो नेता और कार्यकर्ता सरायबिंधा मैदान के समीप जमा हुए और हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा और केंद्र सरकार की साजिश नहीं चलेगी जैसे नारे लगाये गये। फिर यहां से गले में झामुमो का पट्टा, हाथ में तख्ती लेकर यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा सरायबिंधा, शर्मापुर, सुरंगा, बांसभीटा, रक्सोबांध माधोपाड़ा, कटहलबाड़ी सहित पूरे पंचायत भर के अन्य गांव से होकर गुजरी।

रास्ते में लोगों को केंद्र सरकार के जुल्म की जानकारी दी गई। इस दौरान झामुमो नेता नारेबाजी भी करते रहे।  सभी जिलों में यह न्याय यात्रा 15 दिन तक चलेगी।

इसे भी पढ़ें

गरीब बच्चों की आर्थक मदद करेगी बिहार सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं