जगतगुरु त्रिदंडी स्वामी 14-25 जनवरी तक जय प्रकाश उद्यान में करेंगे महायज्ञ [Jagatguru Tridandi Swami will perform Maha Yagya in Jai Prakash Garden from 14-25 January]

1 Min Read

आदित्यपुर। जयप्रकाश उद्यान के पवित्र उतरवाहिनी खरकई नदी के तट पर मकर संक्रांति के अवसर पर जगतगुरु त्रिदंडी स्वामी श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ करेंगे। महायज्ञ 14 जनवरी से शुरू होगा, जो 25 जनवरी तक चलेगा।

प्रवक्ता रविंद्र नाथ चौबे ने बताया कि त्रिदंडी स्वामी 13 दिसंबर को ही यज्ञ स्थल पर आ जायेंगे। इससे पूर्व यज्ञ स्थल पर साधु-संतों के लिए कुटिया निर्माण व यज्ञशाला निर्माण के लिए मुजफ्फरपुर से कुशल कारीगर की टीम आयेगी।

आदित्यपुर के धर्मानुरागियों ने महायज्ञ को लेकर बैठक की और एक संचालन समिति का गठन किया गाय है। अब महायज्ञ संचालन समिति की अगली बैठक 17 नवंबर 2024 को होगी, जिसमें कार्यों को अंतिम रूप दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

इस वर्ष श्री राम चरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ का 59वां अधिवेशन का होगा आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं