सीएम समेत तमाम राजनेताओं और अफसरों में अर्पित की श्रद्धांजलि
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पाथ्रिव शरीर शुक्रवार की सुबह रांची लाया गया। पार्थिव शरीर पहले अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा में रखा गया। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम राजनेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद पार्थिव शरीर को जेएमएम कार्यालय लाया गया। यहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावपुर्ण श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद डुमरी विधानसभा के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का शव बोकारो के भंडारीदह पहुंचा। यहां राजकीय सम्मान के साथ शाम 4:30 बजे अंतिम संस्कार किया किया गया।
कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
इससे पहले जेएमएम कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आयी। जेएमएम के दिग्गज नेताओं में एक जगरनाथ महतो इस फेरबदल की राजनीति में भी स्थिर रहे और जेएमएम के साथ जुड़े रहे।
नेता-अफसर सब ने अर्पित की श्रद्धाजलि
विधानसभा में सबसे पहले विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रामेश्वर उरांव, सांसद अन्नपूर्णा देवी, बाबूलाल मरांडी, मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, स्टीफन मरांडी, महुआ माजी, सरयू राय, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।
सीएम ने किया ट्वीट
विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान जगरनाथ महतो अमर रहे के नारे लगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टि्वटर पर लिखा, जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इसके बाद पार्थिव शरीर उनके गांव अलारगो ले जाया गया। वहां शाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
लंबी बीमारी के बाद निधन
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। उनकी सेहत बिगड़ने के बाद ही उन्हें रांची से चेन्नई एरलिफ्ट कराया गया था। इलाज के दौरान ही शिक्षा और मद्य निषेध मंत्री का निधन हो गया. मंत्री के निधन से राजनीतिक दलों में शोक की लहर है।
मेरा झारखंड आबाद रहे
जगरनाथ महतो के टि्वटर अकाउंट से उनके निधन के बाद एक ट्वीट किया गया जिसमें जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने के साथ- साथ लिखा गया है मेरा झारखंड आबाद रहे।








