JAC Board: मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट कब आएगा? जानिए पूरी डिटेल [JAC Board: When will the matriculation-inter results come? Know the full details]

2 Min Read

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट का बेसब्री इंतजार छात्र कर रहे हैं। मैट्रिक और इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जायेगा।

6- मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जायेंगी कॉपियाः

राज्यभर में मूल्यांकन के लिए कुल 60 केंद्र बनाये गए है। रिजल्ट का प्रकाशन 10 जून तक हो जाएगा। सभी केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।

10 हजार परीक्षक करेंगे कॉपियों का मूल्यांकनः

काउंसिल ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 24 मार्च 2025 को सभी जिलों के ट्रेजरी से उत्तरपुस्तिकाओं को निकाला जायेगा। इस सप्ताह के अंत तक उत्तर पुस्तिकाएं सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच जायेगी।

अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से मैट्रिक और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। राज्यभर में कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगभग 10 हजार परीक्षकों का चयन किया जायेगा। सभी परीक्षक मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।

कब तक आयेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्टः

मैट्रिक और इंटर के कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल माह के अंत तक पूरा हो जायेगा। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद मई के अंतिम सप्ताह से रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मैट्रिक के अलावा इंटर के तीनों संकाय (साइंस, आर्टस और कॉमर्स) के रिजल्ट 10 जून तक जारी होने की संभावना है। इस बार मैट्रिक और इंटर के लगभग आठ लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें

जानिये कब से होंगी जैक आठवीं और नौवीं बोर्ड की परीक्षाएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं