JAC बोर्ड ने जारी किया दसवीं और 12वीं का रिजल्ट

2 Min Read

10 वीं में लड़कियों ने तो 12 वीं में लड़कों ने मारी बाजी

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक ) ने मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है।

मैट्रिक में 433643 छात्रों ने फार्म भरा, जिसमें से 427295 ने परीक्षा दिया और 407559 ने परीक्षा पास कर ली। मैट्रिक के रिजल्ट की बात करें तो फर्स्ट क्लास में 269913 छात्र रहे, सेकेंड क्लास 126563 छात्रों ने हासिल की और तीसरी श्रेणी पर 11083 रहे। इस बार भी परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली है। 2139090 लड़कियों ने परीक्षा पास की है, जिनका प्रतिशत कुल 95.54 आता है। वहीं, 193569 लड़कों ने परीक्षा पास की है, जिनका कुल प्रतिशत  95.19 है।

इंटर के विज्ञान संकाय में कुल 74679 छात्रों ने फार्म भरा था। जिसमें 73833 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से प्रथम श्रेणी में 54481 छात्र पास हुए। द्वितीय श्रेणी में 5634 छात्र रहे और तृतीय श्रेणी में 15 छात्र रहे। कुल पास हुए छात्रों की संख्या 60134 है। इसमें परीक्षा फल का प्रतिशत 81.45 प्रतिशत रहा। छात्रों क उतीर्ण होने का प्रतिशत 82.87 है जबकि छात्राओं का प्रतिशत 78.93 है।

इन्होंने जारी किया रिजल्ट

शिक्षा सचिव के रवि कुमार, जैक चेयरमैन अनिल कुमार महतो, उपाध्यक्ष विनोद कुमार एवं झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव महिप कुमार सिंह ने मिलकर रिजल्ट की घोषणा की।

ये हैं टापर्स

12 वीं साइंस:

दिव्या कुमारी (रामगढ़) : GM +2 हाई स्कूल 479- 95.87 %

रांची- खुशी कुमारी (रांची) : 476- 95.2 % उर्सलाइन कॉन्वेंट राँची

प्रियका घोष(रांची) : 475 उर्सलाइन कॉन्वेंट रांची 95% पवन कुमार राणा (हज़ारीबाग़ ) 475- 95% इंटर साइंस कॉलेज

मैट्रिक टॉपर

1 श्रेया सोनगिरी (जमशेदपुर)- 490 98% (पूरना पानी आदिवासी हाई स्कूल )

2 सौरभ कुमार पाल (दुमका)- 489 97.8%(हतिया पाथर )

3 दीक्षा भारती (हजारीबाग )-488 97.6 %( हजारीबाग चास इंद्ररा गाँधी बालिका हाई स्कूल)

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं