रांची में 20 फरवरी को होगी बारिश [It will rain in Ranchi on 20th February]

1 Min Read

18 जिलों का तापमान 30 डिग्री के पार

रांची। रांची, रामगढ़ और आसपास के इलाकों में 20 फरवरी को बारिश का अनुमान है। राज्य के कई हिस्सों में 19 फरवरी को भी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बताया जा रहा है।

मार्च में सतायेगी गर्मीः

झारखंड में सोमवार से बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस और राजस्थान के ऊपर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखने लगा है। दिन में चल रही सर्द हवा अब गायब हो गई है। लोगों को धूप का सामना करना पड़ रहा है।

रात का पारा भी चढ़ रहा है। झारखंड के 18 जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। रात का भी पारा 10 डिग्री से ज्यादा है।

रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार पिछले तीन साल के बाद इस बार फरवरी की शुरुआत से ही पारा बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति रही तो मार्च में ही कड़ी धूप से सामना होगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में फिर छाये बादल, मौसम साफ होते ही बढ़ेगी ठंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं