Rain in Jharkhand: झारखंड में 24 अगस्त तक होती रहेगी बारिश

2 Min Read

Rain in Jharkhand:

रांची। झारखंड में 24 अगस्त तक कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है।
हालांकि विभाग ने साफ किया है कि आगामी तीन दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

22 तक सभी हिस्सों में बारिशः

मौसम विभाग ने 19 अगस्त से 22 अगस्त तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

वहीं, 20 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 21 और 22 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

तेज हवाओं और वज्रपात का भी खतराः

इस दौरान कई इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पिछले 24 घंटों में गढ़वा में सर्वाधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। गढ़वा में सबसे अधिक 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

किसानों को लाभ, लेकिन सतर्कता जरूरीः

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ सकता है। यह किसानों के लिए फसल की सिंचाई में लाभकारी साबित होगी, लेकिन वज्रपात और तेज हवाएं नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें

Weather update : पूरे झारखंड में होगी झमाझम बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं