आज खिली रहेगी धूप, साफ रहेगा मौसम [It will be sunny today, the weather will be clear]

2 Min Read

दीवाली के दिन शुष्क रहेगा मौसम, कल हल्की बारिश का पूर्वानुमान

रांची। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि दीवाली के दिन 31 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। इस दिन बारिश होने का अनुमान नहीं है। आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इससे पहले 30 अक्टूबर तक आकाश में बादल रहेगा।

कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है। सोमवार को राजधानी सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई।

30 अक्टूबर तक पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में हल्की बारिश का अनुमान है। तीन नवंबर तक राजधानी का अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है।

झारखंड में बादलों का रहेगा डेराः

राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बीते दिनों की बारिश से अब राहत मिल गई है। हालांकि मौसम केंद्र का अनुमान है कि 29 अक्टूबर को कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 30 और 31 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

नवंबर से साफ रहेगा आसमानः

नवंबर से आसमान साफ रहेगा। साथ ही ठंड में भी तेजी से इजाफा होने लगेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सराकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, खूंटी जैसे जिलों में बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, आज भी तूफान ‘दाना’ का असर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं