आज से तपायेगी गर्मी, हो जायें सावधान

2 Min Read

रांची। झारखंड आज से भीषण गर्मी पड़ेगी। पिछले दो-तीन दिनों से आंशिक बादल के असर ने तापमान में गिरावट ला दी, थी।

अब 15 से 20 अप्रैल तक तापमान में वृद्धि के संकेत हैं। रांची एवं आसपास के जिलों में अचानक तेज धूप की तपिश ने आमजनों को परेशान कर दिया है।

राजधानी में बादल के छंट जाने के बाद अब तेज धूप का असर एक बार फिर बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमानों में 20 अप्रैल तक गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले चार-पांच दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद अब आसमान पूरी तरह से साफ हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा।

कई जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। ऐसे में इस हफ्ते लोग गर्मी से परेशान हो सकते हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान सरायकेला का 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर समेत संताल के गोड्डा और पाकुड़ में तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले दो-तीन दिनों में कई जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है।

रांची समेत राज्य के दक्षिणी भाग में सोमवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले रांची समेत राज्य के दक्षिणी भाग में दोपहर बाद बादल छाए रहे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई।

बादल छाने से रांची के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

रांची में अगले चार दिन तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

इसे भी पढ़ें

कोटा के हॉस्टल में लगी आग, कई छात्र झुलसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं