रांची। चारुशीला ट्रस्ट की जमीन और शराब कारोबार को लेकर IT की टीम देवघर और गोड्डा में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। IT की टीम सोमवार सुबह से गोड्डा में कारोबारी मुकेश बजाज समेत कई अन्य के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। मुकेश बजाज के अलावा देवघर में उमाशंकर सिंह, संजय मालवीय, महेश लाठ समेत कई अन्य लोगों के ठिकाने पर भी IT की टीम छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि IT की टीम जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, सभी का कनेक्शन चर्चित शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से रहा है। सभी लोग पहले शराब एवं जमीन कारोबार से जुड़े थे। बता दें कि योगेंद्र तिवारी को बीते दिनों ईडी ने गिरफ्तार किया था।
ईडी के अधिकारी योगेंद्र तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के क्रम में ही योगेंद्र तिवारी ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम ईडी की बताये हैं, जिसके बाद आज सोमवार सुबह से ही IT गोड्डा और देवघर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।






