8 और 9 दिसंबर को राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश [It may rain in these districts of the state on 8th and 9th December]

1 Min Read

रांची। बंगाल की खाड़ी में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में 8 और 9 दिसंबर को देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि इससे इस दौरान अधिकतम तापमान गिरेगा और न्यूनतम तापमान चढ़ेगा।

8 दिसंबर का मौसम

गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

9 दिसंबर का मौसम

गढ़वा, पलामू और लातेहार को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों जैसे साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश हो सकती है।

तापमान में बदलाव

8 दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं 10 दिसंबर से बारिश का असर खत्म होने के बाद रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं